उत्तराखंडदेहरादूनधर्म कर्मपर्यटनमौसम

शीतलहर चलने से कड़ाके की ठंड, अभी और गिर सकता है तापमान

कड़ाके की ठंड से जनजीवन प्रभावित, सुबह और शाम के वक्त घरों में दुबके लोग
डोईवाला। शीत लहर चलने के कारण लगातार तापमान में गिरावट जारी है। जिसका असर सामान्य जनजीवन पर भी पड़ने लगा है।
मौसम विभाग की मानें तो लोगों को अगले कुछ दिनों में और अधिक ठंड का सामना करना पड़ सकता है।

खासकर सुबह और शाम कड़ाके की ठंड से लोगों का बुरा हाल है। दोपहिया वाहन चालकों को अधिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

सुबह सूरज निकलने के बाद ही लोग घरों से बाहर निकल रहे हैं। वहीँ शाम को सूर्य अस्त होते ही लोग घरों में पैक हो जा रहे हैं।
यदि मौसम विभाग के आंकड़ों पर गौर करें तो बृहस्पतिवार को जौली ग्रांट एयरपोर्ट पर न्यूनतम तापमान 4 डिग्री दर्ज किया गया था। जबकि शुक्रवार का न्यूनतम तापमान 3.8 रहा।

एयरपोर्ट मौसम विभाग के अनुसार पिछले वर्ष 31 दिसंबर के दिन न्यूनतम तापमान 1.8 डिग्री दर्ज किया गया था। जिससे संभावना है कि न्यूनतम तापमान अभी और नीचे जा सकता है। जिससे लोगों को और अधिक ठंड का सामना करना पड़ सकता है।

ये भी पढ़ें:  मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने लिया निर्वाचन तैयारियों का जायजा

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!