उत्तराखंडदेशधर्म कर्मराजनीतिस्वास्थ्य और शिक्षा

लॉक डाउन में घर पर ही मनाए योग दिवस: भाजपा

Listen to this article

डोईवाला। भाजपा ने अपने कार्यकर्ताओं से अंतरराष्ट्रीय दिवस पर प्रत्येक बूथ स्तर पर घर-घर तक योग दिवस मनाने का आह्वान किया है।

 

जिलाध्यक्ष शमशेर पुण्डीर ने भाजपा कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर आम जन सहयोग से घर-घर में योग दिवस पर योग करने को कहा। कहा कि 6 वर्ष पूर्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिस विश्व योग दिवस की परिकल्पना की थी। कोरोना महामारी के कारण योग दिवस कई मायनों में और अधिक महत्वपूर्ण हो गया है।

 

लॉकडाउन के कारण योग दिवस घरों पर ही मनाया जाएगा। जिला उपाध्यक्ष नगीना रानी व जिला मंत्री ने चौहान को कार्यक्रम संयोजक नियुक्त किया है।

 

वहीं भाजपा महिला मोर्चा ने शहीदों को श्रद्धांजलि देकर भारतीय जवानों को याद किया। शहीद हुए जवानों की याद में 2 मिनट का मौन रखा गया। नगर मंडल की अध्यक्ष चंद्रकला ध्यानी ने कहा है कि प्रत्येक देशवासी शहीदों के परिवार के साथ खड़ा है। चीन द्वारा भारत देश में निर्मित किए जा रहे समान का पूर्ण रूप से बहिष्कार किया जाएगा। मौके पर वर्षा वर्मा, निर्मला, उमा देवी, अर्चना कौशल, संगीता, रीति कौशल, बॉर्बी, मीनाक्षी, आदि श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें:  श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में सोमवार से ओपीड़ी फ्री, भर्ती मरीजों को 50 फीसदी का डिस्काउंट

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button