उत्तराखंडदेहरादूनधर्म कर्म

कालूवाला योग शिविर में लोगों को सिखाया योग और प्राणायाम

देहरादून। ग्राम कालुवाला में हिमालयीय विश्वविद्यालय एवं हिमालयीय आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एवं चिकित्सालय के संयुक्त तत्वाधान में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर निःशुल्क योग शिविर का आयोजन किया गया।

75वा आजादी का अमृतमहोत्सव के अंतर्गत योग सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। जिसमे प्रतिदिन अलग अलग स्थानों पर योग शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

 शिविर में ग्राम प्रधान पंकज रावत भी उपस्थित रहे। शिविर में लगभग 40 से 50 लोगो ने भाग लिया। हिमालयीय विश्वविद्यालय के योग शिक्षक असि0 प्रो0  विपिन भट्ट एवम हिमालयीय आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज के योग शिक्षक आशीष डोभाल ने शिवर में आसन, प्राणायाम, मुद्रा, बन्द, आदि क्रियाओं का अभ्यास करवाया।

इस अवसर पर प्रेम सिंह कृशाली, अभिषेक सोलंकी, सुनीता कृशाली, सुनीता शर्मा, पूजा कृशाली, गौरव, आकाश, अंकित, उषा, आदि उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें:  रानीपोखरी में 8 से 10 बीघा भूमि पर अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!