उत्तराखंडदेशदेहरादूनधर्म कर्मराजनीति

डोईवाला प्रेस क्लब में उड़ा होली का गुलाल

डोईवाला। डोईवाला प्रेस में होली मिलन का एक कार्यक्रम आयोजित किया गया।
डोईवाला प्रेस क्लब के वरिष्ठ पत्रकारों द्वारा डोईवाला प्रेस क्लब में पत्रकार होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें जमकर होली खेलते हुए क्षेत्र की सुख व शांति की कामना की गई। पत्रकारों ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की सुभकामनाये दी। प्रेस क्लब अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने कहा कि होली का त्योहार आपसी भाईचारे व प्यार का संदेश देता है।
डोईवाला प्रेस क्लब महामंत्री चंद्रमोहन कोठियाल ने कहा कि होली के त्योहार को उत्साह व शांति से मनाया जाना चाहिए। और सभी को मिलजुलकर रहना चाहिए। प्रेस क्लब संरक्षक सम्पूर्ण सिंह रावत ने होली के कार्यक्रम में समा बांधा। इस अवसर पर नवल यादव, संजय अग्रवाल, राजेंद्र वर्मा, प्रीतम वर्मा, संजय राठौर, ज्योति यादव, प्रियांशु सक्सेना, पवन सिंघल आदि तमाम पत्रकारों ने होली का लुफ्त उठाया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!