देहरादून। कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष गौरव सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का एक प्रतिनिधि मंडल ने अधिशासी निदेशक डोईवाला गन्ना मिल से मांग की है कि मिल प्रशासन द्वारा डोईवाला गन्ना समिति के अंतर्गत आने वाले कुछ कुछ गन्ना सेंटरों को बंद नही किया जाना चाहिए।
गन्ना सेंटर बंद करने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आपत्ति जताई है। और इस निर्णय को मिल प्रशासन से वापस लेने की मांग की है।
गौरव सिंह ने कहा कि इस निर्णय से किसानों और मिल प्रशासन दोनों को परेशानी होगी। और विवाद की स्थिति पैदा होगी। वहीं किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। उल्लेखनीय है कि डोईवाला चीनी मिल प्रशासन ने मिल को घाटे से उबारने के लिए कई गन्ना सेंटर बंद करने का निर्णय लिया है।
उनकी मांग है कि पूर्व की तरह ही व्यवस्था बनी रहनी चाहिए। साथ ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मिल प्रशासन से पेराई सत्र शुरू होने से पहले मिल नवीनीकरण का कार्य भी समाप्त करने का अनुरोध किया।
प्रतिनिधिमंडल में कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष रणजीत सिंह ,नगर पालिका सभासद अब्दुल कादिर ,पूर्व प्रधान सुनील बर्मन ,गौरव नारंग ,जिला महासचिव जसवंत सिंह, जसविंदर सिंह, दिलबाग सिंह,
किसान जुल्फिकार अली ,अजय रावत, नागेंद्र सिंह नागी, , इंद्रजीत सिंह, रविंद्र सिंह डोईवाला के पूर्व प्रधान सुनील कुमार आदि उपस्थित रहे।
Back to top button
error: Content is protected !!