अपराधउत्तराखंडदेहरादूनराज्य

भानियावाला गणपति गार्डन से चोरी किया गया दो लाख का कैमरा बरामद

Dehradun. डोईवाला पुलिस ने भानियावाला गणपति गार्डन से चोरी किया गया एक दो लाख रूपए कीमत का कैमरा बरामद किया है।

बीते पांच दिसंबर को हंसराज चौहान पुत्र रामपाल चौहान निवासी- प्रेमनगर बाजार डोईवाला द्वारा पुलिस को दी तहरीर में कहा गया कि बीते तीस नवंबर वो शादी के

प्रोग्राम में अपने विडियो शूटिंग के कार्य को कैमरा लेकर गणपति गार्डन, भानियावाला गया था। जहाँ अज्ञात चोर द्वारा उनका कैमरा चोरी कर लिया गया। जिस पर पुलिस ने

मु0अ0सं0 433/2022 धारा-380 भादवि बनाम- अज्ञात पंजीकृत किया गया था। मंगलवार को पुलिस ने जौलीग्रांट 55 नंबर वन चौकी के पास से केशवपुरी बस्ती डोईवाला निवासी एक विधि विवादित किशोर उम्र-17 वर्ष को चोरी गये कैमरे के साथ पकड़ लिया।

ये भी पढ़ें:  सीएम धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को शानदार बजट के लिए दी बधाई

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!