उत्तराखंडदेहरादूनराजनीति

विश्व के सबसे लोकप्रिय नेताओं में शुमार हैं पीएम मोदी: भाजपा

भाजपा डोईवाला ने किया नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान

डोईवाला। भाजपा मंडल द्वारा नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया।

मंडल अध्यक्ष विनय कंडवाल व जिला मीडिया प्रभारी संपूर्ण सिंह रावत ने कहा कि उन सब के लिए गर्व की बात है कि वो देश के ही नहीं बल्कि संपूर्ण विश्व के सबसे बड़े संगठन के सदस्य हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के ही नहीं विश्व के लोकप्रिय नेताओं में शुमार हैं। नरेंद्र सिंह नेगी व जिला उपाध्यक्ष विक्रम नेगी ने कहा कि त्रिवेंद्र सरकार के विकास कार्यों के दम पर 2022 में उत्तराखंड की जनता एक बार फिर भाजपा को राज्य की सेवा करने का अवसर प्रदान करेगी।

नवनियुक्त युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रदीप नेगी प्रदेश युवा मोर्चा संयोजक संजय चमोली, ओबीसी मोर्चा मंडल अध्यक्ष गोपाल सिंह पाल, ओबीसी मोर्चा उपाध्यक्ष सुशील जायसवाल, ओंकार सिंह ने शीर्ष नेतृत्व का धन्यवाद देते हुए पूर्ण निष्ठा व ईमानदारी से कार्य कर संगठन के विचारों और सरकार की उपलब्धियों को जन जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम का संचालन व पंकज शर्मा ने किया इस अवसर पर मंडल उपाध्यक्ष उधम सिंह सोलंकी, अवतार सिंह, संदीप नेगी, दीपक नेगी, रोहित क्षेत्री, अनूप सोलंकी, वेद प्रकाश कंडवाल, ममता नयाल, अनीता गुरुंग, अनीता अग्रवाल, आशा सेमवाल, राममूर्ति, पूनम तोमर, कृष्णा तडियाल, सुंदर लोधी, विनीत मनवाल, नितिन बर्थवाल, आशीष शर्मा, उमाकांत बहुगुणा, अमित कुमार आदि उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें:  उत्तराखंड हैल्थ प्रीमियर लीग का समापन, यूपीसीएल ने जीता खिताब

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!