उत्तराखंडदेहरादूनराजनीति

पूर्व विधायक के निधन पर सपा कार्यकर्ताओं ने शोक व्यक्त किया

डोईवाला। समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व राष्ट्रीय महासचिव अंबरीष कुमार के निधन पर समा कार्यकर्ताओं ने शोक व्यक्त किया है। सपा नेता फुरकान अहमद कुरैशी ने कहा कि अंबरीष कुमार 1996 में हरिद्वार के विधायक रहे हैं।

बीती रात रात आकस्मिक निधन पर सपा कार्यकर्ताओं ने गहरा दुःख प्रकट किया। उनका अन्तिम संस्कार कनखल में किया गया। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ सत्यनारायण सचान, प्रदेश महामंत्री डॉ राकेश पाठक, युवजन सभा जिला अध्यक्ष आशीष यादव, प्रदेश सचिव टाम्स मैसी, सलीम अंसारी, हरिकिशन चौहान, सराफत सलमानी आदि ने दुख व्यक्त किया है।

 

ये भी पढ़ें:  हरित दून के सपने को जमीन पर उतार रहा एमडीडीए, विश्व पर्यावरण दिवस पर किया 300 पौधों का रोपण

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!