उत्तराखंडदेहरादूनराजनीतिस्वास्थ्य और शिक्षा

कांग्रेसियों ने भीख मांगकर मांगा गन्ने का बकाया भुगतान

डोईवाला। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गन्ने के बकाया भुगतान को लेकर प्रदर्शन किया।

कांग्रेस के परवादून जिलाअध्यक्ष गौरव चौधरी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शुगर मिल डोईवाला पर भीख मांग कर अपने गन्ने का भुगतान मांगकर प्रदर्शन किया। कहा कि किसानों को फसल का पैसा भीख की तरह मांगना पड़ रहा है। लेकिन सरकार किसानों की समस्याओं पर ध्यान नहीं दे रही है। किसानों को बिजली के बिल, बच्चों की स्कूल की फीस सहित तमाम खर्चे समय पर देने पड़ते हैं। जिससे उन्हे दिक्कतें आ रही हैं।

कार्यकारी ब्लॉक अध्यक्ष रणजीत सिंह बॉबी ने कहा कि सरकार ने वादा किया था कि गन्ने का बकाया भुगतान 15 दिन में कर दिया जाएगा। लेकिन अपने पैसों के लिए किसान को कटोरा लेकर के मिल गेट के पास बैठना पड़ा है। मौके पर ब्लॉक अध्यक्ष मोहित नेगी, नगर अध्यक्ष राजवीर खत्री,

पंचायत राज संगठन के संयोजक मोहित शर्मा, भारत भूषण पेले, अमित, सुखबीर सिंह, महेंद्र सिंह, राजन थाप, प्रितपाल सिंह, जसवंत सिंह, गुरदीप सिंह सुखविंदर सिंह, रविंद्र सिंह, पदम सिंह, धीरज सिंह, शुभम कांबोज, संजय सिंह, बलवीर सिंह, जरनेल सिंह, बलविंदर सिंह, उस्मान, अब्दुल कादिर, नागेंद्र सिंह नागी आदि मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें:  The Horizon School: धूमधाम से मनाया गया स्कूल का वार्षिकोत्सव

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!