उत्तराखंडदेहरादूनराजनीति

25 सितंबर दीनदयाल उपाध्याय के कार्यक्रम को कार्यकर्ताओं से संवाद

डोईवाला। 25 सितंबर को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के संबंध में प्रदेश उपाध्यक्ष, जिला प्रभारी देहरादून व प्रदेश संयोजक अनिल गोयल ने वर्चुअल बैठक के माध्यम से कार्यकर्ताओं से संवाद स्थापित किया।

25 सितंबर को आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की विस्तार से जानकारी बताया कि दीनदयाल जी जयंती पर प्रत्येक बूथ पर, मंडल कार्यालय पर व जिला स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए जाने हैं। जिला अध्यक्ष शमशेर सिंह पुंडीर ने बताया जिला देहरादून द्वारा विकासनगर टाउन हॉल 11:00 बजे एक विचार गोष्टि का आयोजन किया जाएगा।

वर्चुअल बैठक में जिला देहरादून के महामंत्री अरुण कुमार मित्तल,सुदेश कंडवाल, जिला कार्यक्रम संयोजक दीवान सिंह रावत, पंकज शर्मा, जिला मीडिया प्रभारी सम्पूर्ण सिंह रावत आदि ने प्रतिभाग किया।

ये भी पढ़ें:  श्रीनगर में मुख्यमंत्री धामी के स्वागत को सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!