अपराधउत्तराखंडदेहरादून

189 लोगों का चालान कर 37,800 संयोजन शुल्क वसूला

डोईवाला। कोरोना वायरस के दृष्टिगत मास्क ना पहनने/सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का उल्लंघन करने पर 189 व्यक्तियों के चालान कर कुल 37,800 संयोजन शुल्क वसूला गया।

क्षेत्र में बेतरतीब ढंग से लगे ठेली एवं दुकानदारों के विरुद्ध अभियान चलाकर कार्यवाही की गई।

प्रभारी निरीक्षक डोईवाला के द्वारा अलग-अलग टीमें बनाकर थाना क्षेत्र अंतर्गत भिन्न-भिन्न स्थानों- कस्बा चौक डोईवाला, जौली ग्रांट क्षेत्र हर्रावाला/मियावाला तिराहा, भानियावाला तिराहा, चौकी लालतप्पड़ क्षेत्र से बिना मास्क/ सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का उल्लंघन करने पर कुल 189 चालान से संयोजन शुल्क 37,800/- रुपये गए हैं।

ये भी पढ़ें:  उत्तराखंड कांग्रेस में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, नई कार्यकारिणी और समितियों का गठन

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!