उत्तराखंडदेशदेहरादूनराजनीतिस्वास्थ्य और शिक्षा

कोरोना संक्रमितों को मुख्यमंत्री के हस्तक्षेप के बाद मिली अस्पताल में जगह

मुंबई में पति-पत्नी कोरोना पॉजिटीव, जौलीग्रांट मायके फोन कर लगाई मदद की गुहार

डोईवाला। मुंबई में कोरोना संक्रमित पति-पत्नी को जब अस्पतालों में जगह नहीं मिली तो महिला ने अपने मायके जौलीग्रांट में फोन कर इसकी जानकारी दी।

डांडी, रानीपोखरी निवासी एक व्यक्ति अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ मुम्बई में काफी सालों से रह रहे हैं। वो व्यक्ति मुंबई में किसी फैक्ट्री में नौकरी करते आ रहे हैं। कुछ दिन पहले पति-पत्नी की तबीयत खराब हो गई थी। जांच के बाद पता चला कि दोनों करोना पॉजिटिव है।

लेकिन उन्हे मुंबई में सही ईलाज नहीं मिल पा रहा है। जिसकी सूचना महिला ने जौलीग्रांट में अपने मायके वालों को देते हुए कहा कि अस्पतालों में ईलाज नहीं मिल पा रहा है। और अपने दोनों बच्चों को लेकर बहुत चिंतित है।

जिसके बाद मायके वालों ने वार्ड नंबर सात नगर पालिका डोईवाला के सभासद राजेश भट्ट को समस्या बताई। सभासद ने इस मामले में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को समस्या से अवगत कराया।

जिसके बाद मुख्यमंत्री ने मामले का संज्ञान लेकर मुंबई में फंसे हुए परिवार की मदद की गई। और पति-पत्नी को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। फिलहाल दोनों छोटे बच्चे वहीं घर पर अकेले हैं। जिनकी अभी जांच नहीं की गई। सभासद ने कहा कि सभी को घर जाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें:  हिमाद्रि आइस रिंक की प्रथम वर्षगांठ कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, भारत की एकमात्र अंतरराष्ट्रीय स्तर की आइस रिंक को बताया देश और प्रदेश की शान

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!