उत्तराखंडदेहरादूनधर्म कर्मराजनीति

डोईवाला में यूकेडी महिला मोर्चे ने बांधा रक्षा सुत्र

Dehradun. यूकेडी महिला मोर्चा के माजरी और डोईवाला मंडल की महिला कार्यकर्ताओं ने उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय मीडिया प्रभारी शिवप्रसाद सेमवाल को राखियां बांधी।

कार्यक्रम में उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय मीडिया प्रभारी शिवप्रसाद सेमवाल ने कहा कि उत्तराखंड राज्य के निर्माण में मातृशक्ति की अग्रणी भूमिका रही है। और अब उत्तराखंड की रक्षा करने और संवारने का कार्य भी मातृशक्ति को ही करना होगा। उत्तराखंड क्रांति दल महिला मोर्चा की नगर अध्यक्ष बीना नेगी ने डोईवाला मे चलाए जा रहे नशा मुक्ति अभियान मे महिला कार्यकर्ताओं की भूमिका की तारीफ करते हुए कहा कि रक्षाबंधन पर्व के बाद इस अभियान में तेजी लाई जाएगी।

यूकेडी नेत्री पिंकी थपलियाल ने कहा कि इस बार डोईवाला में मातृशक्ति का आशीर्वाद उत्तराखंड क्रांति दल के साथ हैं। यूकेडी नेता शिव प्रसाद सेमवाल ने महिला कार्यकर्ताओं को हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया। इस अवसर पर कांता नवानी, पिंकी थपलियाल, राजकुमारी, बीना नेगी, भावना मैठाणी, सरिता गुसाई, शशि बाला, लक्ष्मी देवी, कमला देवी, तारा देवी, निर्मला भट्ट, सीमा रावत आदि दर्जनों महिलाएं उपस्थित रही।

ये भी पढ़ें:  The Horizon School: धूमधाम से मनाया गया स्कूल का वार्षिकोत्सव

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!