उत्तराखंडदेहरादूनराजनीति

मनचंदा को विभाग संयोजक बनाने पर भाजपाईयों में हर्ष

डोईवाला। लालतप्पड माजरीग्रांट निवासी भारत मनचंदा को भारतीय जनता पार्टी प्रदेश युवा मोर्चा में विभाग संयोजक देहरादून मनोनीत किए जाने पर भाजपाईयों ने हर्ष व्यक्त किया है।

विभाग संयोजक मनोनीत किए जाने पर मनचंदा ने शीर्ष नेतृत्व का अभार व्यक्त करते हुए कहा संगठन द्वारा उन्हें जो दायित्व दिया गया वह पूर्ण ईमानदारी और निष्ठा के साथ कार्य करते हुए संगठन की रीती-नीतियों का प्रचार-प्रसार करते हुए संगठन को मजबूत करने का कार्य करेंगे।

मनचंदा को विभाग संयोजक मनोनीत किए जाने पर जिला मीडिया प्रभारी संपूर्ण सिंह रावत, मंडल अध्यक्ष विनय कंडवाल, सभासद संदीप नेगी, राजेश भट्ट मनीष नेगी, जिला मंत्री महिला मोर्चा ममता नयाल, जिला उपाध्यक्ष मोर्चा सुमनलता, हरि सिंह, जसपाल सिंह, रोहित आदि कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया है।

ये भी पढ़ें:  बीकेटीसी में ‘कामचलाऊ’ नहीं, ‘फुलटाइम अफसर’ की नियुक्ति करे सरकार : विकेश नेगी

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!