उत्तराखंडदेशदेहरादूनस्वास्थ्य और शिक्षा

कोरोना से जान गंवाने वाले छह शिक्षकों की याद में रौपे पौधे

डोईवाला। मिशन शिक्षण संवाद द्वारासंचालित प्रकृति मित्र अभियान के अंतर्गत राजकीय प्राथमिक विद्यालय रामगढ़ में नीम, सहजन और अशोक के पौधे लगाये गए।

विद्यालय के प्रधानाध्यापक अरविन्द सोलंकी ने बताया कि मिशन शिक्षण संवाद के आह्वान पर सम्पूर्ण प्रदेश में विश्व पर्यावरण दिवस से लेकर 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस तक प्रकृति मित्र अभियान चलाया जायेगा। इस अभियान के अंतर्गत करोना काल में ऑक्सीजन के अभाव में प्राण गँवाने वाले लोगों की स्मृति में एक पौधा लगाकर उनको श्रद्धांजलि के रूप में समाज को प्रकृति से मित्रता का संदेश दिया जायेगा।

उन्होंने बताया कि विद्यालय में कोरोना के कारण जान गंवाने वाले दून के 6 शिक्षकों की याद में विद्यालय के शिक्षकों द्वारा पौधे लगाये गये। कहा कि प्रकृति मित्र अभियान के अंतर्गत पीपल, बरगद, नीम, बेल, सहजन, आंवला आदि पौधों का रोपण किया जायेगा जो कि ऑक्सीजन एवं औषधि के रूप में अत्यधिक उपयोगी हैं।

इस अभियान के अंतर्गत 5 जून विश्व पर्यावरण दिवस से 15 जून तक पौधे लगाने की जगह निश्चित करते हुए गड्ढे तैयार करना, ट्री गार्ड की व्यवस्था करना, 15 से 30 जून तक तैयार किए गए गड्ढों में पौधारोपण करना, 1 जुलाई से 10 अगस्त तक पौधों की नियमित देखभाल, खाद-पानी और पोषक तत्व देने एवं 11 से 15 अगस्त तक पौधों को रक्षा सूत्र के रूप में लाल धागा या फीता बांधकर सुरक्षा का संकल्प लेने का कार्य किया जायेगा।

इस अवसर पर विद्यालयप्रबंधन समिति की अध्यक्ष सरस्वती देवी, विद्यालय की सहायक अध्यापिकाएं रुचि सेमवाल, मीना घिल्डियाल, उषा चौधरी, दोनों भोजन मातायें लक्ष्मी देवी और विमला देवी उपस्थित रही।

ये भी पढ़ें:  उत्तराखंड में युवाओं के कौशल विकास एवं रोजगार के अवसरों को बढ़ावा देने के लिए M3M Foundation और कौशल विकास एवं रोजगार विभाग के बीच MoU पर हस्ताक्षर

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!