देहरादून। पब्लिक इंटर कालेज में सत्र 2022-23 की पीटीए कार्यकारिणी में मदन लाल वर्मा को अध्यक्ष, उप मंत्री कुसुम और कोषाध्यक्ष जयकिशोर को बनाया गया।
इसके अलावा सात अभिभावक सदस्य कार्यकारिणी में शामिल किए गये। मंगलवार को पब्लिक इंटर कालेज की अभिभावक शिक्षक समिति (पीटीए)का गठन किया गया।
कार्यकारिणी मे तीन पदाधिकारीयो के साथ सात अभिभावक सदस्य शामिल किए गये।
अध्यक्ष मदन लाल वर्मा,कुसुम उप मंत्री,जयकिशोर कोषाध्यक्ष के अलावा कार्यकारिणी सदस्यो में सुनील कुमार, जानवती देवी, हुस्नजहाँ, मुन्नी देवी, कमलेश थापा, तेजपाल सिह, रीना सिंह को लिया गया।
प्रधानाचार्य जितेन्द्र कुमार ने कहा कि पीटीए का गठन विभाग के दिशा-निर्देश के अनुसार किया गया है। विद्यालय हित में शिक्षक और अभिभावक मिलकर काम करे ऐसा कार्यकारिणी के गठन का उद्देश्य है।
कार्यकारिणी के गठन में उप प्रधानाचार्य नरेश वर्मा,वरिष्ठ शिक्षक जेपी चमोली, भुवनेश वर्मा, अश्विनी गुप्ता, ओमप्रकाश काला ने अपना सहयोग दिया।
इस अवसर पर शिक्षक आलोक जोशी, विवेक बधानी, अनिता पाल, राधा गुप्ता, चारू वर्मा, सुदेश सहगल, तेजवीर सिंह के अलावा काफी संख्या में अभिभावक मौजूद थे।