उत्तराखंडएक्सक्यूसिवदेशदेहरादूनमौसम

Uttarakhand Weather alert: उत्तराखंड के इन जिलों के लिए भीषण गर्मी का रेड अलर्ट, जंगलों में लग सकती आग, बर्फ पिघलने से हिमस्खलन की संभावनाएं

Listen to this article

उत्तराखंड। मौसम विभाग ने उत्तराखंड के कुछ जिलों में आज मंगलवार के लिए अधिकतम तापमान अधिक रहने का रेड अलर्ट जारी किया है।

जिससे जंगलों में आग लगने की शुरूवात भी हो सकती है। इसलिए वन अधिकारियों को अधिक सचेत रहने की आवश्यकता है। मौसम विभाग ने उत्तराकाशी, चमोली, रूद्रप्रयाग, पिथौरागढ, अल्मोड, नैनीताल चंपावत और बागेश्वर में तापमान सामान्य से बहुत अधिक रहने का रेड अलर्ट जारी किया है। जिससे यहां के ऊंचाई वाले इलाकों से बर्फ पिघलने से हिमस्खलन की संभावनाएं बनी हुई हैं।

उत्तराखंड में अनेक स्थानों में अधिकतम तापमान में चार से छह डिग्री की बढोत्तरी हो सकती है। जबकि बुधवार को उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने की संभावना और तीस से चालाीस किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है। बृहस्पतिवार को पर्वतीय इलाकों में कहीं कहीं ओलावृष्टि की भी संभावनाएं जताई गई हैं।

 

 

क्या है बारिश का हाल

बुधवार को उत्तरकाशी, चमोली, रूद्रप्रयाग, बागेश्वर, पिथौरागढ के अनेक स्थानों और पर्वतीय इलाकों में हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है।

बृहस्पतिवार, शुक्रवार व शनिवार को उत्तरकाशी, चमोली, रूद्रप्रयाग, बागेश्वर, पिथौरागढ के अनेक स्थानों और पर्वतीय इलाकों में हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है। मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क रहने की संभावनाएं जताई गई हैं।

 

ये भी पढ़ें:  पर्यटन मंत्री महाराज ने किया मसूरी स्थित सर जॉर्ज एवरेस्ट कॉर्टोग्राफी म्यूजियम का लोकार्पण, महान भारतीय पर्वतारोही राधानाथ सिकदर के नाम से जाना जायेगा हैलीपैड

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!