उत्तर प्रदेशदेशदेहरादूनधर्म कर्मराजनीति

महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर SDRF वाहिनी Jolly Grant में किये गए श्रद्धा सुमन अर्पित

देहरादून। महात्मा गांधी एवं लालबहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर SDRF वाहिनी मुख्यालय जॉलीग्रांट में सेनानायक महोदय द्वारा ”रघुपति राघव राजा राम” की सुर ध्वनि के बीच महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री जी के चित्रों का अनावरण करते हुए माल्यर्पण किया व पुष्प अर्पित किए।

माल्यार्पण के बाद सेनानायक महोदय द्वारा अपने उदबोधन में समस्त अधिकारियों व कर्मचारियों को गांधी व शास्त्री के पदचिन्हों पर चलते हुए सदैव अहिंसावादी व सत्यवादी रहने का संदेश दिया गया।  अभियान चलाकर वाहिनी परिसर की साफ-सफाई की गई।

सम्पूर्ण कार्यक्रम के दौरान वाहिनी मुख्यालय में सेनानायक मणिकांत मिश्रा, उपसेनानायक अजय भट्ट, शिविरपाल  राजीव रावत, निरीक्षक प्रमोद रावत, उप निरीक्षक जयपाल राणा, विजय प्रसाद,  नीरज चौहान, मनीष कनोजिया, हे0का0 MT मथुरा प्रसाद एवं अन्य SDRF कर्मचारी व उपनलकर्मी उपस्थित रहे।

इसके अतिरिक्त राज्य भर में व्यवस्थापित SDRF पोस्टों पर भी महात्मा गांधी जयंती को उल्लासपूर्वक मनाया गया तथा आसपास के क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान चलाकर साफ-सफाई की गई।

ये भी पढ़ें:  द होराइजन स्कूल ने जीता वॉलीबॉल टूर्नामेंट का खिताब

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!