उत्तराखंडदेहरादूनस्वास्थ्य और शिक्षा

डोईवाला महाविद्यालय में नेट परीक्षा तैयारी को विशेषज्ञ देंगे टिप्स

Doiwala. शहीद दुर्गामल्ल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के अनुसूचित जाति कोचिंग इकाई की ओर से 10 दिवसीय नेट परीक्षा तैयारी कार्यशाला का आयोजन किया गया।

जिसमें महाविद्यालय के 50 स्नातकोत्तर छात्र-छात्राओं ने अपना नामांकन किया। वाह्य विशेषज्ञ के रूप में अवनीश मालासी छात्र-छात्राओं को नेट प्रथम प्रश्न पत्र की तैयारी करवाएंगे। एमए तृतीय सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं द्वारा इसमें बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया गया।

कोचिंग समन्वयक डॉ० राखी पंचोला के अनुसार अपने नियमित अध्ययन के साथ यदि छात्र-छात्राओं को इस तरह की सुविधा मिलती रहे तो यह उनके लिए लाभकारी साबित हो सकता है।

 

कार्यशाला में अनुसूचित जाति उपयोजना इकाई के सहायक रामेश्वर 10 दिन तक अपना सहयोग प्रदान करेंगे। महाविद्यालय प्राचार्य डॉ० डीसी नैनवाल ने समस्त छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन करने हेतु उन्हें हमेशा नवीन प्रतियोगिता तरीके से अध्ययन करने की सलाह दी।

ये भी पढ़ें:  चुनाव से ठीक पहले सहसपुर में भाजपा को लगा बड़ा झटका, कई पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने थामा कांग्रेस का दामन; सुद्धोवाला में डॉ. हरक सिंह रावत की मौजूदगी में हुई रणनीतिक बैठक

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!