अपराधउत्तराखंडदेहरादून

टिहरी झील में अज्ञात शव मिलने से हड़कंप

टिहरी। टिहरी झील में अज्ञात शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पाकर रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची।

आज दिनांक 03 मार्च 2022 को चौकी कोटि कॉलोनी से एसडीआरएफ टीम को सूचना प्राप्त हुई कि पुलिस चौकी कोटि कॉलोनी से नीचे वाटर फिल्टर के पास झील में एक शव दिखाई दे रहा है, जिसे बाहर निकालने हेतु एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है।

उपरोक्त सूचना प्राप्त होने पर एसडीआरएफ पोस्ट कोटी कॉलोनी से मुख्य आरक्षी सुरेश तोमर के नेतृत्व में टीम घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

एसडीआरएफ टीम को घटनास्थल पर पहुंचने के उपरांत ज्ञात हुआ कि उक्त शव लगभग 02 से 03 दिन पुराना है, जिसकी पहचान अभी तक नही हो पाई है।

एसडीआरएफ टीम द्वारा मोटर बोट की सहायता से उक्त अज्ञात शव को झील से बरामद कर मुख्य मार्ग तक पहुँचाकर बॉडी बैग के माध्यम से जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

ये भी पढ़ें:  पशुपालन तथा गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग विभाग के 101 नवनियुक्त कार्मिकों को मुख्यमंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!