उत्तराखंडदेहरादूनराजनीति

पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने किया बडकोट शक्ति केंद्र की बूथ समितियों का सत्यापन

डोईवाला। पूर्व मुख्यमंत्री व विधायक डोईवाला त्रिवेंद्र सिंह रावत ने बूथ समिति सत्यापन अभियान के अंतर्गत डोईवाला विधानसभा के बड़कोट शक्ति केंद्र की बूथ समितियों का सत्यापन किया।

इस अवसर पर उन्होंने केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियों को विस्तार से बताया और कार्यकर्ताओं से कल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने का आह्वान किया उन्होंने बूथ को कैसे जीता जाए बूथ समिति के साथ विस्तार से चर्चा की।

त्रिवेंद्र रावत ने कहा कि कार्यकर्ताओ के परिश्रम और केंद्र व राज्य सरकारो की कल्याण कारी योजनाओं के दम पर भाजपा दोबारा सत्तासीन होगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से चुनाव प्रबंधन के अपने अनुभवों को भी साझा किया।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष शमशेर सिंह पुंडीर ने सभी कार्यकर्ताओं से संगठन द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रमों को पूर्ण मनोयोग से संचालित करने की अपील की। इस अवसर पर बूथ समिति अभियान सह संयोजक संपूर्ण सिंह रावत, मंडल महामंत्री प्रेम पुंडीर, सुभाष रावत,

शक्ति केंद्र संयोजक सतीश सेमवाल, जिला पंचायत सदस्य अनिता सेमवाल, युवा मोर्चा अध्यक्ष प्रदीप नेगी, नवीन चौधरी, विजय भट्ट, गीतांजलि रावत, दिनेश सजवाण, राजपाल, चंद्रप्रकाश आदि मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें:  उत्तराखण्ड : सोलर पैनल लगाने वालों को बड़ी राहत, अब नहीं काटने पड़ेंगे UPCL दफ्तरों के चक्कर

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!