उत्तराखंडदेहरादूनधर्म कर्मराजनीति

भाजपाईयों ने किया मनोनीत सदस्यों व नामित कार्रकारिणी सदस्यो का स्वागत

डोईवाला। भाजपाईयों ने संगठन व सरकार द्वारा मनोनीत सदस्यों व नामित कार्यकर्ताओं के सम्मान में डोईवाला सभागार में एक स्वागत समारोह का आयोजन किया।

इस अवसर पर रामेश्वर लोधी, संजीव सैनी, सरिता जोशी भाजपा प्रदेश कार्यकारणी सदस्य मनोनीत करने व रोहित छेत्री, अनूप सोलंकी, लच्छीराम लोधी व नीलम नेगी को सरकार द्वारा नगर पालिका परिषद डोईवाला में सभासद नामित करने पर उनका स्वागत किया गया।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष विनय कंडवाल ने कहा कि केंद्र सरकार व राज्य सरकार अनेको विकास परक व जनकल्याण योजनाएं चला रही हैं भाजपा को इन योजनाओं का प्रचार-प्रसार कर अधिक से अधिक लोगों को लाभान्वित करना चाहिए। कार्यक्रम में मीडिया प्रभारी संपूर्ण सिंह रावत, विक्रम नेगी ने भी संबोधित किया। संचालन मंडल महामंत्री पंकज शर्मा ने किया।

इस अवसर पर नरेंद्र नेगी, नितिन बर्थवाल, संदीप नेगी, प्रदीप नेगी, हिमांशु राणा, आशा सेमवाल, रीता नेगी, उमाकांत बहुगुणा, आशीष कुमार, सुरेश सैनी ओंकार सिंह, ईश्वर रौथान, अवतार सिंह पंकज बहुगुणा, सुंदर लोधी, रूपचंद लोधी सुषमा चौधरी, पुष्कर नेगी आदि उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें:  11 वर्षोे फरार चल रहा 05 हजार का ईनामी अभियुक्त आया दून पुलिस की गिरफ्त में

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!