उत्तराखंडदेहरादूनराजनीतिस्वास्थ्य और शिक्षा

कहीं विकास तो किसी ने स्थानीय प्रतियासी को ध्यान में रखकर किया मतदान, जानिए लोग क्या बोले

डोईवाला। डोईवाला में किसी मतदाता ने विकास तो किसी ने राष्ट्र की सुरक्षा को ध्यान में रखकर वोट किया।

किसी ने स्थानीय प्रतियासी और किसी मतदाता ने पार्टी को ध्यान में रखकर मतदान में भाग लिया।

82 वर्षीय प्रेमा देवी ने राम मंदिर को ध्यान में रखकर मतदान किया। उन्होंने कहा कि राम मंदिर और कोरोना काल मे जो कार्य किए गए हैं। उसे ध्यान मे रखकर उन्होंने मतदान किया है।

पहली बार मतदान करने गई शालिनी भट्ट ने कहा कि उन्होंने शिक्षा, चिकित्सा और रोजगार को ध्यान में रखकर पहली बार मतदान किया है।

वहीं गृहणी प्रतिभा सोलंकी ने कहा कि उन्होंने राष्ट्र की सुरक्षा और देश के विकास को लेकर मतदान किया है। कहा कि राष्ट्र विकास और सुरक्षा से बड़ा उनके लिए कोई मुद्दा नही है।

ये भी पढ़ें:  निष्पक्ष भर्ती व्यवस्था का असर, मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में 35 हजार से अधिक युवाओं को मिली सरकारी नौकरी

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!