उत्तराखंडएक्सक्यूसिवदेशदेहरादूनराजनीति

डोईवाला में भाजपा की अब तक की सबसे बड़ी जीत, इस नए सियासी खिलाड़ी ने चौकाया

डोईवाला में महाजीत से गदगद हुए भाजपाई

Dehradun. डोईवाला में भाजपा प्रत्याशी बृजभूषण गैराला की बड़ी जीत से भाजपाई गदगद हो गए।

भाजपा प्रत्याशी बृजभूषण गैरोला ने कांग्रेस प्रत्याशी गौरव चौधरी (गिन्नी) को आमने-सामने की टक्कर में कुल 28,891 वोटों से हराकर डोईवाला में अब तक की सबसे बड़ी जीत दर्ज की। भाजपा को डोईवाला में कुल 64158 वोट और कांग्रेस को कुल 35267 वोट मिले। डोईवाला में कांग्रेस, भाजपा, आप, सपा, बसपा, आप पार्टी सहित कुल 12 प्रत्याशी मैदान में थे।

लेकिन एक बार फिर डोईवाला में यहां की जनता ने भाजपा पर विश्वास जताया है। राज्य गठन से लेकर अब तक यह भाजपा की सबसे बड़ी जीत है। इस बार साइलेंट वोटरों ने विशेषज्ञों को भी हैरान कर दिया था। जिस कारण बड़े राजनैतिक पंडित भी चुनावी नतीजों की भविष्यवाणी करने से बच रहे थे। लेकिन नतीजों से साफ है कि डोईवाला हॉट सीट पर भाजपा एक बार फिर विजयी हो गई है।

भाजपा के पक्ष में रूझान आने के साथ ही लोग फोन पर एक दूसरे को जीत की बधाई देते रहे। नतीजें घोषित होने के बाद भाजपाईयों ने इकट्ठा होकर एक-दूसरे को बधाई देते हुए होली और दीपावली एक साथ मनाई। भाजपा की प्रचंड जीत का जश्न पूरे डोईवाला में भाजपाईयों द्वारा मनाया गया। भाजपाई अपने पक्ष में रूझान आने के बाद मतगणना स्थल के बाहर ही मौजूद हो गए थे। जहां जीत के बाद भाजपाई ने बृजभूषण गैरोला को मिठाई खिलाकर और मालाएं पहनाकर जीत की शुभकामनाएं दी। देर शाम तक भाजपाई जीत के जश्न में डूबे रहे।

पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भी बृजभूषण गैरोला को मौके पर जाकर शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर संपूर्ण सिंह रावत, जिलाध्यक्ष शमशेर पुण्डीर, मंडल अध्यक्ष विनय कंडवाल, राजकुमार, अशोकराज पंवार, मनीष यादव, राजेश भट्ट, रोशनलाल कोठियाल, प्रताप सिंह, खेमराज उनियाल, संजय सिंधवाल, नितिन बडथ्वाल, नरेंद्र नेगी, ममता नयाल, सुमनलता, गीतांजलि रावत आदि उपस्थित रहे।

डोईवाला में 2002 से लेकर 2022 तक भाजपा का सफर

2002 भाजपा त्रिवेंद्र सिंह रावत 18926 वोट, कांग्रेस विरेंद्र मोहन उनियाल 17390 वोट, भाजपा 1536 वोटो से विजयी।

2007 भाजपा त्रिवेंद्र सिंह रावत 37629 वोट,  कांग्रेस विरेंद्र मोहन उनियाल 23502, भाजपा 14127 वोटों से जीती।

2012 भाजपा रमेश पोखरियाल निशंक 23448 वोट, कांग्रेस हीरा सिंह बिष्ट 22176 वोट, भाजपा 1272 से जीती।

2017 भाजपा त्रिवेंद्र सिंह रावत 58502 वोट, कांग्रेस हीरा सिंह बिष्ट 33633, भाजपा 24869 वोट से जीती।

2022 भाजपा बृजभूषण गैरोला 64158 वोट, कांग्रेस गौरव सिंह 35267 वोट, भाजपा 28891 वोट से विजयी।

ये भी पढ़ें:  मुख्यमंत्री धामी ने खटीमा के नगरा तराई में किया मतदान

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!