उत्तर प्रदेशएक्सक्यूसिवदेशदेहरादूनराजनीतिस्वास्थ्य और शिक्षा

Russia-Ukraine war: यूक्रेन हमले में भारतीय छात्र की हुई मौत, पीएम मोदी ने की परिजनों से बात

रूस-यूक्रेन के बीच छिड़े युद्ध में एक भारतीय छात्र की मौत हो गई है।

खारकीव में रूसी सेना की ओर से की गई गोलीबारी में भारतीय छात्र की मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि, वह मृत छात्र के परिवार से संपर्क में हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो खारकीव में जिस छात्र की जान गई है, उसका नाम नवीन शेखरप्पा था।

वह कर्नाटक के चलागेरी का रहने वाला था और फिलहाल यूक्रेन में पढ़ाई कर रहा था। उसकी उम्र 21 साल बताई गई है।
कर्नाटक आपदा प्रबंधन विभाग के प्रमुख मनोज राजन ने बताया कि नवीन के साथ यह हादसा उस वक्त हुआ, जब वह शेल्टर से कुछ खरीदारी करने एक स्टोर की तरफ जा रहा था। बाद में स्टोर की तरफ से उसके दोस्त को सूचना मिली कि नवीन की मौत हो गई है।

 इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस बोम्मई ने खुद खारकीव में मारे गए छात्र के पिता से बात की है। मुख्यमंत्री ने उन्हें नवीन का शव भारत लाने का भरोसा दिया।

 रूस और यूक्रेन से कई बार भारतीय छात्रों को सुरक्षित निकालने की मांग की गई। 24 फरवरी को युद्ध शुरू होने से पहले भी कई बार यह मांग उठाई गई। भारत में मौजूद दोनों देशों के राजदूतों से भी बात की गई। हमारी तरफ से लोगों को निकाले जाने की तैयारियां पूरी थी।

भारत की एक टीम लगातार रूस के बेलगोरोद में मौजूद है। लेकिन खारकीव और आसपास के शहरों में युद्ध छात्रों की सुरक्षा में रोड़ा बना है।

Related Articles

Back to top button